मंगलवार, मई 18, 2010

173 साल का हो गया द बाल्टीमोर सन

द बाल्टीमोर सन अमेरिका से प्रका’िात इस अखबार को 173 साल हो चुके हैं। इस बीच इस अख+बार ने अपने लोगो में बदलाव किया लेकिन जब 173वीं वर्’ागांठ की बारी आई तो अपना सबसे पहला मास्टहेड इस्तेमाल किया है। समय के साथ न सिर्फ अखबार बदलता है बल्कि मास्टहेड भी बदलता है!


गुरुवार, मई 13, 2010

‘ोयर बाजार गिरने पर अमेरिका के अखबार

अमेरिका का “ोयर बाजार जब गिरता है तो देखें वहां के अखबार कैसा प्रस्तुतिकरण करते हैं। अमेरिका के सभी अखबार गzाफ बनाकर प्रस्तुतिकरण देते हैं। सभी का प्रस्तुतिकरण लगभग एक सा होता है यकीं न आए तो देख लीजिए।






मंगलवार, मई 04, 2010

यार ये विदेशी डिजाइनर भी क्‍या क्‍या बना देते हैं

यार ये विदेशी डिजाइनर भी क्‍या क्‍या बना देते हैं और वहां के पाठक स्‍वीकार कर लेते हैं। पत्रकारिता की तो बारह बजाकर रख दी है। कई बार अच्‍छा काम करते हैं और कई बार ऐसा भी। बिकनी पहने लड़की की तस्‍वीर छापना तो समझ आता है लेकिन टैक्‍ट्स से बिकनी बनाना समझ से परे है। अपने वहां तो बिकनीवाली लड़की की तस्‍वीर पर भी बवाल मच जाता है उन दिनों की बात है जब मैं पंजाब में था किंगफिशर का कैंलेडर छपा था जिसमें सलीना जेटली अपनी पहली फिल्‍म जांनशिन के बिकनी पोज में थी। विज्ञापन विभाग ने छपवा तो दिया लोगों ने खूब नाराजगी की, दूसरे दिन संपादक को माफी छापनी पड़ी।

बदल गया दक्षिण अफ्रीका का ‘सिटी प्रेस’

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से प्रकाशित होने वाले अख़बार सिटी प्रेस ने अपना लेआउट बदल दिया है। सिटी प्रेस दक्षिण अफ्रीका में बिकाने वाले तीन मोस्‍ट सेलर न्‍यूज पेपर्स में से एक है। सिटी प्रेस ने प्रेस ने बकायदा प्रथम पेज पर अंदर के पेजों की छोटी छोटी तस्‍वीरें दी हैं। और बताया है कि अब आपका सिटी प्रेस बदल गया है। हिंदुस्‍तान में भी ऐसा ही कुछ होता है लेकिन एक छोटे से सिंगल कॉलम में से संपादक द्वारा संबोधन होता है जिसमें वो लिखता है आज से अख़बार बदल गया है। हालांकि नजर आता है, लेकिन जिस तामझाम से बदलाव किया जाए वैसा बताया भी जाना चाहिए। वैसे एचटी ने जब स्‍टाइलशीट बदली थी तब ये सारे खटकरम किए थे। लेकिन एटी की स्‍टाइलशीट लंदन के गार्जियन से ज्‍यादा प्रभावित नजर आती है। आपके सामने सिटी प्रेस का पहले और अब का अख़बार पेश कर रहा हूं। देखने लायक बाद ये है कि तड़कभड़क वाले कलर जिससे भारतीय अख़बार तौबा करते हैं उससे भी अख़बार सुंदर बन पड़ा है। देखिए तबियत खुश हो जाएगी। फिर आपको भी तीखे और तेज कलर अच्‍छे लगने लगेंगे। इस अख़बार को रीडिजाइन किया है ऑस्‍ट्रलिया के डिजाइनर पीटर ऑन्‍ज ने। 

   प्रथम पेज       पहले           नया लेआउट  

  



 खेल पेज             पहले      नया लेआउट  

 बिजनेजस पेज             पहले     नया लेआउट  

       संपादकीय पेज      पीटर अपने पेजों के साथ