नईदुनिया इंदौर अब अंगरेजी अख़बारों की तर्ज पर अपने रिपोर्टरों की तस्वीर और उनके इमेल के साथ ख़बरें छाप रहा है। नईदुनिया का ये प्रयोग खास ख़बरों के साथ ही हो रहा है। आज नईदुनिया में ख़बर छपी है कि बच्चे व्हाइटनर सुंघकर नशा करते हैं। ये ख़बर पुरानी है लेकिन ट्रीटमेंट नया है इसलिए इसे पहले पेज लीड के रूप में जगह दी गई है। नईदुनिया इंदौर प्रयोग के मामलों में अन्य संस्करणों से काफी आगे हैं। इससे पहले नईदुनिया पूरे पेज पर
तिरछा हेडिंग लगाकर प्रयोग किया था।