मंगलवार, फ़रवरी 28, 2012

अखबारों में न्‍यू हेडर ट्रैंड और ऑस्‍कर के अच्‍छे पन्‍ने

बहुत जल्‍द अब हमारे अखबारों के हेडर भी कलर रिवर्स में होंगे। कुछ अखबारों ने तो ये प्रयोग शुरू भी कर दिए हैं। पहले सिर्फ शाम के या छोटे छोटे प्रसार वाले अखबार ही ऐसे निकलते थे, लेकिन अब मिथक टूट रहा है। यूरोप और अमेरिका में तो कई अखबारों खूब चटकदार कलर का इस्‍तेमाल कर हेडर सजाया है, लेकिन यूके गार्जियन वाला कलर अमेरिका में भी पसंद किया जा रहा है। कुछ पेज देखते हैं ताकि अपन भी कुछ सीख सकें।
आस्‍कर के शानदार पन्‍ने 
इसके अलावा विदेशी अखबारों में ऑस्‍कर भी जमकर छपा है। उसके भी कुछ पन्‍ने दे रहा हूं ताकि अगले साल इनमें से ही किसी आइडिया पर काम किया जा सके।   
















ऑस्‍कर के पन्‍ने








शुक्रवार, फ़रवरी 03, 2012

दबंग में तीन फ्रंट पेज

अगर आपको किसी अखबार में तीन-तीन बार हेडर दिखे तो कैसा लगेगा। निश्चिततौर पर ये भारतीय मीडिया में आलोचना का विषय रहेगा, लेकिन बॉस प्रयोग मस्त है।
ऐसा ही प्रयोग दबंग दुनिया इंदौर ने किया है। उसने आज अपने अखबार में फं्रट पेज की तरह दो अतरिक्त पेज प्रादेशिक और देश-विदेश दिए हैं यानी कुल मिलाकर तीन फ्रंट पेज दिए हैं। इससे पहले दबंग फ्रंट और लास्ट पेज को एक जैसा बनाता था। फ्रंट पर लोकल खबरें आज भी जारी है, सेकेंड पर नेशनल खबरें होती थीं।
भारत में ऐसी शुरुआत मुंबई से प्रकाशित डीएनए (डेली न्यूज एंड एनालिसिस) ने की थी। उसने अपने हेडर लास्ट पेज  AND कर दिया था जो  DNA का उल्टा था, जिसका पंच था योर सेकेंड फ्रंट पेज।
दबंग ने प्रयोग बेहतरीन किया, क्योंकि लड़ाई दूसरों से अलग दिखने की भी है। फिर नाम भी तो दबंग है...अच्छे प्रयोग के लिए दबंग को बधाई।
 चाहें तो वेबसाइट पर विजिट कीजिए
http://www.epaperdainikdabangdunia.com/epapermain.aspx?queryed=9&eddate=02%2f03%2f2012