सोमवार, नवंबर 22, 2010

हैरी पॉटर और अखबार

हैरी पॉटर हमारे देश के अख़बारों और लोगों के लिए भले ही देर से क्रेज जगाता हो, लेकिन विदेशी लोगों को आज भी हैरी पॉटर की फिल्मों और किताबों का इंतजार रहता है। हैरी पॉटर सीरीज की सेकेंड लास्ट मूवी 'हैरी पॉटर एंड डैथली हैलोज  के रिलीज के मौके पर विदेश के सभी अ$खबार एक जैसे नजर आए। सभी ने हैरी पॉटर को पेज वन पर जगह दी। किसी ने हेडर के रूप में हैरी को सजाया तो किसी ने लीड स्टोरी ही मिस्टर पॉटर पर रखी।साप्ताहिेक      The Free Press Star of Toledo         ने तो पिछले दो अंक की लीड स्टोरी हैरी को समर्पित की है।      The Free Press    के जेम्स मॉलनर बताते हैं हमें हैरी से बहुत प्यार क्योंकि लोग उसे बहुत पसंद करते हैं, इसलिए हमनें उसे पेज वन के कवर और मैग्जीन में दो फुलपेज की जगह दी है।  फ्री पे्रस की तरह ही रेड आई, हेराल्ड व अन्य अ$खबारों ने किया है। हिंदी के मित्रों को बता दूं हैरी का किरदार डेनियल रेडक्लिफ ने निभाया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म इस सीरीज की सेकेंड लास्ट मूवी है।