शनिवार, नवंबर 27, 2010

जयपुर भास्कर _पेज दो अच्छा है

जयपुर भास्कर थ्रीडी अ$खबार निकालकर काफी नाम कमा चुका है। इतना ही नहीं इन दिनों $खबरों को नए ढंग से परोसने में भी जयपुर भास्कर आगे है। फ्रंट पेज की बात अलग है। पेज दो पर विशेष कवरेज होता है। $खबरें सामान्य ही होती हैं लेकिन उनका प्रस्तुतिकरण बेहद रोचक ढंग से किया जा रहा है। ऐसा प्रयोग जो मैग्जींस में होता है। अ$खबार हमेशा ऐसा प्रयोग करने से बचते हैं लेकिन जयपुर में हर एक  दो दिन में अच्छा प्रयोग किया जा रहा है। यहां से काफी सीखा जा सकता है। 












सोमवार, नवंबर 22, 2010

हैरी पॉटर और अखबार

हैरी पॉटर हमारे देश के अख़बारों और लोगों के लिए भले ही देर से क्रेज जगाता हो, लेकिन विदेशी लोगों को आज भी हैरी पॉटर की फिल्मों और किताबों का इंतजार रहता है। हैरी पॉटर सीरीज की सेकेंड लास्ट मूवी 'हैरी पॉटर एंड डैथली हैलोज  के रिलीज के मौके पर विदेश के सभी अ$खबार एक जैसे नजर आए। सभी ने हैरी पॉटर को पेज वन पर जगह दी। किसी ने हेडर के रूप में हैरी को सजाया तो किसी ने लीड स्टोरी ही मिस्टर पॉटर पर रखी।साप्ताहिेक      The Free Press Star of Toledo         ने तो पिछले दो अंक की लीड स्टोरी हैरी को समर्पित की है।      The Free Press    के जेम्स मॉलनर बताते हैं हमें हैरी से बहुत प्यार क्योंकि लोग उसे बहुत पसंद करते हैं, इसलिए हमनें उसे पेज वन के कवर और मैग्जीन में दो फुलपेज की जगह दी है।  फ्री पे्रस की तरह ही रेड आई, हेराल्ड व अन्य अ$खबारों ने किया है। हिंदी के मित्रों को बता दूं हैरी का किरदार डेनियल रेडक्लिफ ने निभाया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म इस सीरीज की सेकेंड लास्ट मूवी है।

















रविवार, नवंबर 07, 2010

एक और थ्री अख़बार, भास्कर नहीं


भास्कर ने अपने थ्रीडी अ$खबार के लॉन्चिंग की तारीख पहले २९ अक्तूबर रखी थी। इसके बाद इसे दीवाली पर प्रकाशित किया गया। अमेरिका में ३१ अक्तूबर को एक अखबार थ्रीडी प्रकाशित हुआ है। नाम है the Star of Kansas City, Mo  जिसकी प्रसार संख्या दो लाख दस हजार के करीब है। इस अ$खबार और भास्कर की एडवाइजरी काफी मेल खाती है।  the Star of Kansas City, Mo ने बड़े तामझाम के साथ अपने थ्रीडी होने का उत्सव मनाया है। हेडर भी बदला गया है।