बुधवार, अक्तूबर 06, 2010

El Tiempo रिलॉन्च


हाल ही में यूएस कोलंबिया से प्रकाशित होने वाला अख़बार El Tiempo   रिलॉन्च हुआ है। सबसे पहले रीडर किसी अखबार को देखता है फिर खरीदता है। डिजाइनर्स और एडिटर्स की टीम ने यहां भी इस बात का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने इसके  लुक पर बहुत काम किया है। आपके लिए नए और पुराने El Tiempo की इमेज डाल रहा हूं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रिलॉन्च का मतलब क्या होता है। भारत के अखबारों में रिलॉन्च का मतलब स्टाइलशीट बदलने से लगाया जाता है। जबकि दूसरे देशों ज्यादा दूर नहीं यूएई में तक हेडर और कॉन्टेंट पर काम किया जाता है। हम बात कर रहे थे El Tiempo की। बताया जाता है कि इस अखबार को चौथी बार Dr. Mario R. Garcia नाम के बंदे ने रीडिजाइनर किया है। El Tiempo को तीन रंगों में विभाजित किया गया है। हर सेक्शन को एक विशेष रंग दिया गया है। उदाहरण के लिए खेल तो खेल के पेज पर एक विशेष कलर का इस्तेमाल होगा। पहले सेक्शन में ब्लू कलर का प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा नेशन, वल्र्ड, बिज और स्पोट्र्स सेक्शन हैं। दूसरे सेक्शन का कलर ग्रीन है जिसका नाम है..What You Must Read इसे यह सबसे ज्यादा रीडेबल मान रहे हैं, जिसमें एडिट पेज भी शामिल है। तीसरे सेक्शन का रंग ऑरेंज है। इसका नाम है What You Must Do यह कुल मिलाकर फीचर सेक्शन है। इस अखबार को सिर्फ लॉन्च ही नहीं किया गया है।El Tiempo के मैनेजमेंट ने इसके प्रचार प्रचार पर खूब खर्च किया है। यह प्रचार प्रसार बिलकुल वैसा है जैसा भारत में आइडिया सेल्यूलर कंपनी का। यह कंपनी भी अपने बेसिक कलर येलो पर प्रचार करती है। El Tiempo मैनेजमेंट ने भी अपने रंगों को आधार बनाकर प्रचार किया है।
 Dr. Mario R. Garcia &  El Tiempo editor Roberto Pombo